{"_id":"697d150a9b7f2742010059b2","slug":"the-accused-who-fled-with-cash-and-jewellery-was-caught-on-cctv-camera-naini-news-c-407-1-sald1005-10638-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नकदी और जेवर लेकर भागने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नकदी और जेवर लेकर भागने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
Sat, 31 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को पुरोहित के 1.45 लाख रुपये और जेवर लेकर भागने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शुक्रवार को मेजा पुलिस एफआईआर दर्ज कर बाइक सवार चोर की तलाश में जुट गई है।
बीते बुधवार को बंगलूरू से लौट रहे मांडा के तिसेन तुलापुर के पुरोहित राजेश शुक्ला को बाइक सवार चोर ने निशाना बनाया। उन्हें घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया, फिर तेंदुआ गांव के सामने अपना गमछा सड़क पर गिराकर उन्हीं से उठाने को कहा। जब वह बाइक से उतरकर गमछा उठाने लगे तो चोर नकदी और जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना का फुटेज निकाला गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।