{"_id":"69ee7455d1431a1f3e010970","slug":"the-accused-of-theft-hiding-in-the-pond-pit-was-caught-allahabad-news-c-417-1-nan1012-5701-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तालाब के गड्ढे में छिपे चोरी के आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तालाब के गड्ढे में छिपे चोरी के आरोपी को पकड़ा
Mon, 27 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
चोरी करने के बाद तालाब के गड्ढे में छिपे चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर खास निवासी फखरे आलम की गदाईपुर हाईवे पर टायर की दुकान है। सुल्तानपुर खास स्थित हाईवे के निकट घर है। फखरे आलम के अनुसार, उनका परिवार शनिवार को रिश्तेदार की मिट्टी में प्रतापगढ़ गया था। वह घर में ताला बंद कर दुकान चले आए।
शनिवार रात करीब 10 बजे पहुंचे तो घर पहुंचे तो संदूक का ताला टूटा था और सामान बिखरा हुआ था। चोर सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़कर कूद गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तालाब के पास एक गड्ढे में छिपे चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। संदूक में रखे एक सोने की लॉकेट और तीन हजार रुपये नकदी गायब था। जबकि तालाब के पास चांदी की पायल मिल गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।