{"_id":"696bf36f282a962533001bbd","slug":"the-absence-of-railings-on-the-canal-bridge-poses-a-risk-of-accidents-naini-news-c-417-1-sald1007-2696-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नहर की पुलिया पर रेलिंग न होने से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नहर की पुलिया पर रेलिंग न होने से हादसे का खतरा
Sun, 18 Jan 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड बहरिया के तेजपुर-गमरहटा मार्ग स्थित मऊरजबहा नहर की पुलिया पर रेलिंग न होने से राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। यह कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर दिन-रात लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के दोनों ओर रेलिंग न होने के कारण रात के समय दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। अंधेरे में आने-जाने वाले चार पहिया वाहन कभी भी अनियंत्रित होकर नहर में पलट सकते हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए मऊरजबहा की पुलिया पर दोनों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और संभावित खतरों से बचा जा सके।