{"_id":"5d6ecf778ebc3e016b6ae3b9","slug":"tharwai-rape-case-allahabad-news-ald2539265132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीर में एसओ संग दिखा सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीर में एसओ संग दिखा सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी, शिकायत
विज्ञापन
Tharwai Rape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता ने विवेचना स्थानांतरित करने की उठाई मांग
कहा- सुलह के लिए आरोपी संग पुलिस भी दे रही धमकी
थरवई थाने का है मामला, आठ लोग हुए हैं नामजद
प्रयागराज। थरवई में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को चौंकाने वाली बात सामने आई। पीड़िता एक तस्वीर लेकर एडीजी कार्यालय पहुंची जिसमें मामले के दो नामजद आरोपी थरवई एसओ संग नजर आए। उसने आरोप लगाया एसओ मोटी रकम लेकर आरोपियों संग पार्टी कर रहे हैं। यही वजह है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर विवेचना स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।
जौनपुर निवासी छात्रा सिविल लाइंस स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर तैयारी करती है। उसकी तहरीर पर 23 अगस्त को थरवई थाने में आठ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। इनमें मुख्य आरोपी शिवशंकर सिंह उर्फ टोटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है लेकिन अन्य आरोपी शशांक सिंह, कलक्टर पांडेय, डब्बू दुबे, संदीप, रिंकू सोनी, श्याम यादव व पंकज सिंह अभी फरार हैं। इसी बीच मंगलवार को एडीजी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने सनसनीखेज आरोप लगाए। उसने एडीजी के स्टाफ अफसर को तस्वीर दिखाई और दावा किया कि इसमें दो नामजद आरोपियों संग थरवई एसओ फोटो खिंचाते दिख रहे हैं। शिकायती पत्र देकर उसने आरोप लगाया कि मुकदमे में फरार चल रहे सात आरोपियों संग विवेचक व थरवई एसओ भी उसे सुलह के लिए धमका रहे हैं। तस्वीर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि एसओ नामित अभियुक्तों से मोटी रकम लेकर उनके साथ पार्टी कर रहे हैं। शिकायती पत्र में उसने कहा है कि मौजूदा एसओ ही विवेचक हैं, ऐसे में उनसे मामले की निष्पक्ष विवेचना संभव नहीं है। ऐसे में मामले की विवेचना अन्यत्र स्थानांतरित की जाए। उसने सीएम, डीजीपी व गृह सचिव को भी शिकायती पत्र भेजा है।