{"_id":"60ccd5ab25294246ad003647","slug":"tgt-social-science-2016-interview-date-declared-for-missing-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी सामाजिक विज्ञान 2016 के छूटे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार की तारीख घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी सामाजिक विज्ञान 2016 के छूटे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार की तारीख घोषित
Sat, 19 Jun 2021 07:02 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी सामाजिक विज्ञान 2016 के छूटे साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पांच अप्रैल के 41 अभ्यर्थियों, आठ से 13 अप्रैल के बीच 882 साक्षात्कार कोविड महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
चयन बोर्ड की ओर से छूटे साक्षात्कार 28 जून से दो जुलाई के बीच होंगे। उप सचिव की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दोबारा साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थियों ने यदि पूर्व में अभिलेख अपलोड कर लिया है तो अभिलेख अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।