Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT Recruitment: Candidates with single-subject degrees permitted to UPESSC decision

टीजीटी भर्ती : एकल विषय डिग्री वालों को आवेदन की अनुमति, यूपीईएसएससी ने लिया अहम फैसला

Fri, 27 Nov 2026 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Nov 2026 04:51 PM IST
सार

एडेड कॉलेजों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए उन अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका मिलेगा, जिन्होंने स्नातक के बाद किसी एक विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम पूरा किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ऐसे अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से आवेदन की अनुमति दे दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर निर्धारित है।

विज्ञापन
TGT Recruitment: Candidates with single-subject degrees permitted to  UPESSC decision
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को एडेड कॉलेजों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आयोग ने स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से आवेदन करने की अनुमति दी है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है। अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन पूरी तरह अनंतिम रहेगा, जो संबंधित अंकपत्रों, प्रमाण पत्रों और अन्य शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन पर निर्भर करेगा। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एकल विषय में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि का डिग्री पाठ्यक्रम पूरा किया है, वे पात्र होंगे।
विज्ञापन


इस डिग्री पाठ्यक्रम को स्नातक डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थियों ने स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 फीसदी या स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। ऐसे सभी अर्ह अभ्यर्थी जो ये शैक्षिक अर्हताएं पूर्ण करते हैं, वे अंतिम तिथि 28 नवंबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed