Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PGT Exam postponed third time uppsc news today

UPPSC PGT Exam : तीसरी बार टली पीजीटी परीक्षा, अब अगस्त में प्रस्तावित, अभ्यर्थियों में उबाल

Tue, 10 Jun 2025 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 10 Jun 2025 06:28 PM IST
सार

UPPSC PGT Exam News : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तीसरी बार प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा-2022 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 18 व 19 जून को प्रस्तावित थी। तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे साढ़े चार लाख अभ्यर्थियों में आयोग के इस फैसले से उबाल है।

विज्ञापन
PGT Exam postponed third time uppsc news today
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तीसरी बार प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा-2022 स्थगित कर दी है। मंगलवार को आयाेग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। परीक्षा 18 और 19 जून को होनी थी। तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे साढ़े चार लाख अभ्यर्थियों में आयोग के इस फैसले से नाराजगी है।

विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक एवं प्रभारी सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, अगस्त के अंतिम सप्ताह में पीजीटी परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, लेकिन तिथि घोषित नहीं की गई है। नई परीक्षा तिथि वेबसाइट www.upessc.up.gov.in के माध्यम से जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


इस परीक्षा के तहत अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए 4.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इससे पहले 11 और 12 अप्रैल 2025 को परीक्षा होनी थी, जिसे स्थगित कर 20 व 21 जून 2025 को कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन दूसरी बार इससे टालते हुए नई तिथि 18 व 19 जून निर्धारित की गई थी और अब यह परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारण बताए हैं, वहीं सूत्रों का कहना है कि जून-2024 में जारी नई गाइडलाइन तहत पर्याप्त तैयारियां न हो पाने के कारण आयोग को परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। फिलहाल, तीसरी बार परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थियों को झटका लगा है और उन्हें अब पीजीटी परीक्षा की नई तिथि का इंतजार है।

अभ्यर्थियों में उबाल, आंदोलन की घोषणा

पीजीटी परीक्षा टलने से अभ्यर्थियों में उबाल है और उन्होंने आंदोलन की घोषणा की है। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि आयोग ने तीसरी बार परीक्षा स्थगित कर अभ्यर्थियों के बीच अपना विश्वास खो दिया है। प्रतियोगी छात्र अब यह मानने लगे हैं कि आयोग अगस्त में भी परीक्षा नहीं करा सकेगा। परीक्षा की नई तीथि घोषित किए जाने और नई भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र मोर्चा के बैनर तले जल्द ही आयोग पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

जुलाई में प्रस्तावित टीजीटी परीक्षा पर भी असमंजस

अभ्यर्थी 21 व 22 जुलाई को प्रशिक्षिक स्नातक शिक्षक (पीजीटी) भर्ती परीक्षा को लेकर भी असमंजस की स्थिति में हैं। पीजीटी परीक्षा भी पूर्व में दो बार स्थगित की जा चुकी है। पहले यह परीक्षा चार व पांच अप्रैल 2025, इसके बाद 14 व 15 मई और तीसरी बार 21 व 22 जुलाई को प्रस्तावित की गई। अभ्यर्थियों को आशंका है कि पीजीटी परीक्षा टलने के बाद अब टीजीटी परीक्षा की तिथि को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

तीन साल से 13.19 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा का इंतजार

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों और प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए नौ जून 2022 को विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि नौ जुलाई 2022 थी लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते के लिए विस्तारित कर दिया गया था और 16 जुलाई 2022 तक आवेदन लिए गए थे। इन दोनों भर्तियों के लिए कुल 13.19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें पीजीटी के लिए 4.50 लाख व टीजीटी परीक्षा के लिए 8.69 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed