फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   tgt biology written exam result declared today by UPSESSB

UPSESSB : टीजीटी जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Sun, 08 Jan 2023 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 11:35 PM IST
सार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (जीव) विज्ञान के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन
tgt biology written exam result declared today by UPSESSB
परिणाम घोषित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (जीव) विज्ञान के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का अब साक्षात्कार होगा।

विज्ञापन


परिणाम में विलंब होने के कारण अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। परिणाम में देर होने पर हाईकोर्ट ने मामले में सख्त रुख अपनाया है। मामले में 11 जनवरी को सुनवाई होनी है, लेकिन चयन बोर्ड ने इससे पहले ही लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। चयन बोर्ड ने टीजीटी जीव विज्ञान के 83 पदों का विज्ञापन जारी किया था, जिनमें से 35 पद ही सत्यापित हो सके हैं।
विज्ञापन


टीजीटी जीव विज्ञान का अंतिम चयन परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, चयन बोर्ड में अप्रैल-2022 से सदस्यों के सभी पद रिक्त पड़े हैं। अगर चयन बोर्ड के अध्यक्ष अकेले इंटरव्यू लेते हैं तो भी इसे पूरा होने में काफी वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन बोर्ड पर अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन जारी
टीजीटी/पीजीटी भर्ती-2022 के तहत सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए अधियाचन का पोर्टल खोले जाने और परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र का क्रमिक अनशन रविवार को भी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर जारी रहा। एक तरफ प्रतियोगी छात्र मोर्चा के बैनर तले विक्की खान के नेतृत्व में पांच दिनों से अनशन जारी तो दूसरी ओर प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले शीतला प्रसाद ओझा के नेतृत्व में चार दिनों से क्रमिक अनशन चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed