{"_id":"a4cd5855a77491802072055953482517","slug":"tgt-260-examination-centers-in-the-first-phase-will-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 260 केन्द्रों पर होगी टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 260 केन्द्रों पर होगी टीजीटी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 25 जनवरी को होने वाली टीजीटी परीक्षा प्रदेश के 11 शहरों में 260 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। चयन बोर्ड की ओर से पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। परीक्षा इलाहाबाद, आगरा, बरेली, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, झांसी, लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर और वाराणसी केन्द्रों पर होगी। पहले चरण में हिन्दी, उर्दू, सिलाई, शारीरिक शिक्षा, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, संगीत गायन, कताई बुनाई की परीक्षा होगी। चयन बोर्ड सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए पहले विकल्प को केन्द्र आवंटित किया गया है।
विज्ञापन