फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TET UP: 92 percent said test

यूपीटीईटी : 92 फीसदी ने दी परीक्षा 

Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
TET UP: 92 percent said test
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) प्रदेश के सभी 858 केंद्रों पर सोमवार को संपन्न हुई। परीक्षा में 92 फीसदी उपस्थिति रही। वहीं अंबेडकरनगर में पहली पाली की परीक्षा में संत कबीर इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी मूल प्रश्नपत्र और ओएमआर लेकर चला गया। इसी तरह इलाहाबाद में मुन्नी देवी राम बालक गर्ल्स हाईस्कूल मुंडेरा में एक अभ्यर्थी मूल उत्तर पत्रक और दोनों कार्बन कॉपी लेकर चला गया। मथुरा में दूसरी पाली की परीक्षा में जवाहर इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी मूल उत्तर पत्रक सहित दोनों कार्बन कॉपी लेकर चला गया। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव के अनुसार प्रदेश भर में हुई परीक्षा के लिए चौकस व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि टीईटी की ‘आंसर की’ 27 दिसंबर तक जारी कर दी जाएगी। ‘आंसर की’ जारी करने के बाद अभ्यर्थी प्रश्नपत्र के बारे में किसी प्रकार की शिकायत को लेकर आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। आपत्ति के निस्तारण के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। टीईटी के लिए प्रदेश भर में 755889 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें उच्च प्राथमिक के लिए 501821 और प्राथमिक के लिए 254068 अभ्यर्थी थे। आठ फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचिव ने बताया कि पहली पाली में वाट्सएप पर प्रश्नपत्र वायरल होने की अफवाह रही, जब इस प्रश्नपत्र को मिलाया गया तो वह टीईटी-2015 का मिला।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा में एक परीक्षार्थी तय समय से देर से केंद्र पर पहुंचा। जब इसे परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से रोक दिया गया तो उसने हंगामा किया। परीक्षार्थी ने अपने कपड़े उतार कर हल्ला मचाना शुरू किया तो पुलिस बुला ली गई। शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज केंद्र पर बड़ी संख्या में बोगस अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान विभाग के अधिकारियों को परीक्षार्थियों के नाम और पते देखकर लगा कि उन्होंने बोगस परीक्षार्थी के तौर पर फार्म भर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed