फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Terrorist Lajar used make group calls to his masters in Canada and Singapore, police will take him on remand

खुलासा : कनाडा व सिंगापुर के आकाओं से ग्रुप में कॉलिंग करता था आतंकी लजर, रिमांड पर लेगी पुलिस

Mon, 17 Mar 2025 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 12:31 PM IST
सार

पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से ताल्लुक रखने वाला बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का आतंकी लजर मसीह से पूछताछ में और भी कई खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आतंकी लजर के आका कनाडा और सिंगापुर में बैठे हैं।

विज्ञापन
Terrorist Lajar used make group calls to his masters in Canada and Singapore, police will take him on remand
लाजर मसीह गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से ताल्लुक रखने वाला बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का आतंकी लजर मसीह से पूछताछ में और भी कई खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आतंकी लजर के आका कनाडा और सिंगापुर में बैठे हैं। इनसे वह इंटरनेट कॉलिंग पर ग्रुप में बात करता था।

विज्ञापन


एसटीएफ को लजर के मोबाइल फोन पर कई चैटिंग मिली है, जांच में पता चला है कि यह चैटिंग कनाडा में बैठे आकाओं की है। इसके अलावा उसके मोबाइल से कई बार इंटरनेट कॉलिंग का रिकॉर्ड भी मिला है। यह कॉल कनाडा से आती थी। थोड़ी देर बातचीत के बाद कॉल को सिंगापुर में बैठे कुछ और आकाओं के साथ जोड़ दिया जाता था। यानी, इन सभी के बीच ग्रुप पर कॉलिंग होती थी।
विज्ञापन


बहरहाल, एसटीएफ की टीम ने मोबाइल फोन के सभी डाटा को संग्रह कर लिया है। जिसे आगे की जांच के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को सौंप दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि लजर के मोबाइल फोन पर मिले चैटिंग में महाकुंभ को लेकर भी आकाओं से बातचीत करने के तो तथ्य मिले हैं, लेकिन ऑडियो कॉल पर इन लोगों की आपस में क्या बातचीत हुई है, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगापुर के आका की कुंडली खंगालेगी एटीएस

जांच में पता चला है कि आतंकी लजर मसीह का मुख्य सरगना कनाडा में बैठा है, लेकिन सिंगापुर में ये लोग किससे बात करते थे इसकी एटीएस कुंडली खंगाल रही है। कौशाम्बी पुलिस ने एटीएस को केस सौंप दिया है, उसके जेल को भी जल्द बदला जाएगा। सूत्रों ने बताया कि आतंकी लजर ने और भी कई अहम खुलासे किए हैं। विवेचना पूरी होने के बाद कई और तथ्य सामने आएंगे।

आज एटीएस ले सकती है लजर का रिमांड

छह मार्च को एसटीएफ ने आतंकी लजर मसीह को कौशाम्बी से गिरफ्तार किया था। कौशाम्बी जिला जेल में निरुद्ध लजर मसीह की न्यायिक अभिरक्षा 19 मार्च को समाप्त हो रही है। ऐसे में उसे पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेने के लिए इस तिथि से पहले ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करनी होगी। आगे की पूछताछ के लिए एटीएस चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लेने की तैयारी कर रही है। संभावना है कि सोमवार को एटीएस लजर को रिमांड कस्टडी पर ले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed