फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tension among BJP and SP supporters heated exchanges with the police

Prayagraj News: भाजपा-सपा समर्थकों में गहमागहमी, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tension among BJP and SP supporters heated exchanges with the police
मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा ​पदा​धिकारी एवं समर्थक। - फोटो : shiv tripathi
नगर पंचायत कार्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान हुआ। इस दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में दिन भर गहमागहमी बनी रही। छिटपुट झड़प के बावजूद कोरांव मे 30 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

मेजा से सपा विधायक संदीप पटेल की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक की। एसीपी कौधियारा अब्दुल सलाम ने बताया कि पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। एसडीएम कोरांव ठाकुर प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह लगातार निगरानी करते रहे। कोरांव तहसील के दो मतदान केंद्रों पर कुल आठ बूथों पर वोट डाले गए।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा विधायक राजमणि कोल, ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल और एमएलसी उम्मीदवार अशोक कुमार राठौर भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को प्रेरित करते रहे। वहीं, सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललन सिंह पटेल और विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल सपा उम्मीदवार के लिए मतदाताओं को प्रेरित करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरगढ़ में 2,831 मतदाताओं में से 888 ने वोट डाले, जो 31.37 फीसदी रहा। एसडीएम बारा अर्पित कुमार समेत अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। मऊआइमा तीन बूथों पर 29.26 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 2771 मतदाताओं में से 811 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जसरा में 43 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार किया।
इस दौरान कुछ मतदाताओं को सूची में नाम न होने के कारण निराश होकर वापस जाना पड़ा। मौके पर विधायक डॉ. वाचस्पति, ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, जगत शुक्ला, जय सिंह यादव, बृजेश यादव, रमेश केसरवानी, रमाकांत यादव, सुरेंद्र केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे। नवाबगंज के कौड़िहार बूथ नंबर 61 और 62 पर 39.4% मतदान हुआ।

सिरसा में सबसे ज्यादा 49.89 फीसदी हुआ मतदान
कस्बे में कुल 49.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत कार्यालय में बने केंद्र में कुल 323 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 159 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। मंसूराबाद में जनता इंटर कॉलेज उल्दा को मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां करीब 34.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इस दौरान भाजपा सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल, विनोद ओझा, उमेश तिवारी और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल समेत नेताओं ने भी बूथ का दौरा कर मतदान की स्थिति का जायजा लिया। इधर, मेजा में 40, उरुवा में 37 और सिरसा में 49.89 फीसदी मतदान हुआ। बहरिया में 31.08% मतदान हुआ।


प्रतापपुर में 41.24 प्रतिशत पड़े वोट
इलाहाबाद झांसी-खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में प्रतापपुर विकासखंड में कुल 41.24 प्रतिशत मतदान हुए। इस क्षेत्र में कुल 4835 मतदाता हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व पर 994 लोगों ने मतदान किए, जिनमें 1503 पुरुष एवं 491 महिलाएं शामिल हैं। सहसों में 33.24 प्रतिशत मतदान हुआ। सैदाबाद में मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह दिखा। करछना में 38.5 प्रतिशत स्नातक मतदाताओं ने मतदान किया। फूलपुर में 34.95 फीसदी मतदान हुआ। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। सभी पांच मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक।

मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक।- फोटो : shiv tripathi

मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक।

मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक।- फोटो : shiv tripathi

मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक।

मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक।- फोटो : shiv tripathi

मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक।

मंसूराबाद:  स्नातक निर्वाचन में मतदान केंद्र पर जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक।- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed