फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   temprature falls, weather became more cold

पारा धड़ाम, मौसम और हुआ सर्द

Wed, 28 Oct 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
temprature falls, weather became more cold
temprature falls, weather became more cold
प्रयागराज। पछुआ हवाओं के जोर से बन रहा चक्रवात मौसम में बदलाव का कारण बन रहा है। 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: करीब दो और तीन डिग्री गोता लगा गया। इससे मंगलवार को दिन में धूप कमजोर और रात में मौसम पहले अधिक सर्द हो गया। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बदलाव का कारण बन रहा है। अगले कुछ दिनों में नमी का स्तर कम बना रहा तो तापमान का अंतर कम होगा और रातों के साथ दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को यह 34.9 डिग्री सेल्सियस पर था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस से कम होकर अचानक 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर भी असंतुलित रहा। आर्द्रता अधिकतम 92 तथा न्यूनतम 27 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

बदले मौसम में दिन की धूप कमजोर रही। फिलहाल रात में एसी और कूलर अधिकतर लोगों ने बंद कर दिए हैं। दिन में भी ज्यादा देर तक एसी या कूलर चलाने वाले गिनती के लोग बचे हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक आर्द्रता और तापमान का अंतर ही ठंड का कारण बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का यह बदलाव शीत ऋतु के आगमन का संकेत है। अगले कुछ दिनों में मौसम और सर्द होगा। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed