फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tempo collided with divider and overturned, two sisters died, one child injured

Prayagraj News: डिवाइडर से टकराकर पलटा टेंपो, दो सगी बहनों की मौत, एक बच्चा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tempo collided with divider and overturned, two sisters died, one child injured
हंडिया थाना क्षेत्र के हकीम पट्टी गांव के सामने बुधवार की रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई। जबकि इनमें से एक महिला का बेटा घायल हाे गया।
विज्ञापन

सैतापुर बरेठी गांव निवासी रजिया बानो (36) पत्नी इमरान अपनी सगी बहन शन्नो बानो (31) पत्नी तबरेज निवासी मंडोर व उसके पुत्र अबू जैद के साथ हंडिया एक दावत में आई थीं। रात में टेंपाे से घर लौट रही थीं। थाना क्षेत्र के सैदाबाद के हकीम पट्टी गांव के सामने टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इसमें बैठीं दोनों बहनें बच्चे के साथ नीचे गिर पड़ीं। तीनों को चौकी इंचार्ज सैदाबाद गौरव तिवारी सीएचसी सैदाबाद ले गए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दाैरान रास्ते में ही दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। जबकि अबू जैद का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों के पति सऊदी अरब में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed