Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature: ORS will solve water shortage, keep giving the solution to children

Prayagraj Temperature : पानी की कमी दूर करेगा ओआरएस, बच्चों को पिलाते रहें घोल

Mon, 19 May 2025 01:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 May 2025 01:48 PM IST
सार

भीषण गर्मी और धूप की वजह से बच्चे और बुजुर्ग उल्टी-दस्त और डायरिया के शिकार हो रहे हैं। गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को रही है। चिल्ड्रेन समेत अन्य अस्पतालों में हफ्ते भर से रोजाना करीब 15 से 20 बच्चे उल्टी-दस्त और डायरिया के आ रहे हैं।

विज्ञापन
Temperature: ORS will solve water shortage, keep giving the solution to children
ओआरएस का घोल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भीषण गर्मी और धूप की वजह से बच्चे और बुजुर्ग उल्टी-दस्त और डायरिया के शिकार हो रहे हैं। गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को रही है। चिल्ड्रेन समेत अन्य अस्पतालों में हफ्ते भर से रोजाना करीब 15 से 20 बच्चे उल्टी-दस्त और डायरिया के आ रहे हैं। वहीं, बुजुर्ग भी गर्मी में खासा परेशान हैं। बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाते रहें, ताकि पानी की कमी न होने पाए।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि दाल का पानी, दलिया व अन्य तरल पदार्थ बच्चों को अधिक मात्रा में दें। इसके बाद भी आराम न मिले तो डॉक्टर से मिलें। इस बीच रविवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। हालांकि अधिकतम तापमान की जगह न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, मौसम के जानकारों का कहना है कि सोमवार को इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस वजह से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के कारगर टिप्स

1-बच्चों को दिन भर में कई बार पानी पिलाएं। नारियल पानी और नींबू पानी भी अच्छा विकल्प है।
2-हल्का और पौष्टिक खाना खिलाएं। खाने में फल, सब्जियां, दही और छाछ को शामिल करें।
3-हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहने।
4-दोपहर में बाहर जाने से बचें।
5-बच्चों को पंखे या कूलर के नीचे रखें।
6- धूप में निकलने से पहले बच्चों को सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
7-बुजुर्गों को दिन भर में 3-3.5 लीटर पानी पिलाएं।
8-हल्का, पाचन में आसान और पौष्टिक खाना दें।
9-बुजुर्ग दोपहर में धूप में बाहर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed