फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature: Mercury dropped due to heavy rain, people shivered due to cold wave.

Prayagraj Temperature : तेज बारिश से लुढ़का पारा, ठड और शीतलहर से कांपे लोग

Wed, 03 Jan 2024 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 01:19 PM IST
सार

ठंड और शीतलहर के बीच तेज बारिश ने तापमान को और नीचे कर दिया है। इसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग ठिठुरने के लिए विवश हो गए हैं। प्रयगराज समेत कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में भी जमकर बारिश हुई है। इससे सड़कें और गलियां लबालब हो गई हैं। 

विज्ञापन
Temperature: Mercury dropped due to heavy rain, people shivered due to cold wave.
ठंड और शीतलहर के बीच बारिश होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुधवार की सुबह प्रयागराज और आसपास के जिलों में जमकर बारिश हुई। इससे सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। खेतों में पानी भर गया। ठंड और शीतलहर के बीच बारिश के चलते पारा अचानक लुढ़क गया और लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए। सड़कों पर सन्नाटा दिखा और आवागमन के लिए यात्री भी काफी निकले। रोडवेज और प्राइवेट बसों में यात्री काफी कम दिखे। रोज की अपेक्षा रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ काफी कम दिखी। चौराहो और तिराहे के पास जल रहे अलावा के पास लोगों की भीड़ रही। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।

विज्ञापन





विज्ञापन






सुबह छह बजे से ही तेज बारिश शुरू होने के कारण ठंड अचानक बढ़ गई। स्कूल और कॉलेज पहले से ही बंद चल रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले इसके चलते वाहनों की संख्या भी सड़कों पर कम ही दिखी। भीषण ठंड के चलते लोग घरों में रूम हीटर और अलाव के पास बैठे दिखे। प्रयागराज के साथ प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में भी जमकर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 13 जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed