{"_id":"629907ebfc0c4571b7663081","slug":"temperature-in-prayagraj-then-the-mercury-reached-44-degrees-the-humidity-made-it-miserable","type":"story","status":"publish","title_hn":"Temperature In Prayagraj : फिर 44 डिग्री पहुंचा पारा, उमस ने किया बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Temperature In Prayagraj : फिर 44 डिग्री पहुंचा पारा, उमस ने किया बेहाल
Fri, 03 Jun 2022 12:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:26 AM IST
सार
संगम नगरी में बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज का तेवर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन का तापमान 44.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 9 डिग्री सेल्सियस यानी 27.4 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Prayagraj News : भीषण धूप और उमस के चलते परेशानी बढ़ गई है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई के आखिर में गर्मी से मिली हल्की राहत के बाद एक बार फिर बृहस्पतिवार को दहकते सूरज की किरणें पूरे दिन आग बरसाती रही। झुलसा देने वाली तपन के साथ उमस से हर कोई बेहाल रहा। हालांकि मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में हीटवेव चलने की पूरी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
संगम नगरी में बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज का तेवर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन का तापमान 44.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 9 डिग्री सेल्सियस यानी 27.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस समय वायु मंडल में ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते दबाव के कारण फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रयागराज और आस-पास के इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक बढ़ी उमस का सीधा अर्थ है कि वायुमंडल में नमी पर्याप्त मात्रा में है। उचित दबाव न बनने के कारण बारिश की स्थिति नहीं बन पा रही है। हालांकि दो दिनों प्रयागराज और उसके आस पास क्षेत्रों में जो हीटवेव की स्थिति बन रही है। उसके बाद बारिश के पूरे आसार रहेंगे। देश के अन्य राज्यों में मानसूनी बारिश का असर दिखने लगा है। यहां भी जल्द ही राहत मिल सकती है।
विज्ञापन