फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature After two days of sun-shade and rain, the heat started troubling again, the sun made

Temperature : दो दिनों की धूप-छांव और बारिश के बाद फिर सताने लगी गर्मी, धूप ने छुड़ाया पसीना

Sat, 27 May 2023 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 May 2023 01:33 PM IST
सार

दो दिनों तक चलते धूप और छाव के बाद शनिवार को फिर चिलचिलाती धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। बृहस्पतिवार को बदली और और शुक्रवार को तेज बारिश के बाद मौसमय एकाएक बदल गया था और गर्मी से लोगों को निजात मिल गई थी।

विज्ञापन
Temperature After two days of sun-shade and rain, the heat started troubling again, the sun made
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास बदलते मौसम का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिनों तक चलते धूप और छाव के बाद शनिवार को फिर चिलचिलाती धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। बृहस्पतिवार को बदली और और शुक्रवार को तेज बारिश के बाद मौसमय एकाएक बदल गया था और गर्मी से लोगों को निजात मिल गई थी। शनिवार को फिर मौसम ने करवट ले ली और तेज धूप और गर्मी चरम पर रही। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को भी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इसके बाद मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अनुमान के मुताबिक 29 मई को अधिकतम तापमान 40 तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


इसी तरह 30 मई को 41, 31 मई को 42 और एक जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इससे जाहिर है कि अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने उम्मीद बहुत कम है। आने वाले दिनों में गर्मी अपना रौद्र रूप और दिखाएगी और पारा चढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Temperature After two days of sun-shade and rain, the heat started troubling again, the sun made
बारिश के चलते मेडिकल चौराहे के पास हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले दो दिनों से चल रहे धूप-छांव के खेल के बाद शुक्रवार की सुबह बादल जमकर बरसे। अभी दो दिनों तक ऐसे ही मौसम के आसार हैं। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी की बात भी कही जा रही है। दो दिनों से आ-जा रहे बादलाें ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे रुख बदला और तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के दौरान बिजली भी कड़कती रही।

तेज हवा के साथ बारिश की वजह से कीडगंज में बिजली का पोल एक पेड़ पर गिर गया। झूंसी में जीटी रोड पर पेड़ की टहनी गिर गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी दो डिग्री की कमी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed