फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   temparature fall down in prayagraj

प्रयागराज: बर्फीली हवाओं से लुढ़का पारा, शाही स्नान से पहले कड़ाके की ठंड के आसार

Sat, 29 Dec 2018 07:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Dec 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
temparature fall down in prayagraj
बर्फीली हवा से ठिठुरते शहरी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार को पारा तेजी से लुढ़का। बर्फीली हवाओं के साथ ठंड और गलन ने लोगों को सताया। सुबह कोहरा रहने से दृश्यता भी कम रही। न्यूनतम तापमान के लुढ़कने की रफ्तार शुक्रवार को अचानक बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड सताएगी। कोहरा भी परेशानी का कारण बनेगा।

विज्ञापन


सुबह ठंडी हवाएं लोगों के शरीर में चुभती रहीं। धूप निकली लेकिन बर्फीली हवाएं ठंड से राहत दिलाने में बाधा बनीं। अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही 23.5 डिग्री से 20.8 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 9.2 डिग्री से गोता लगाकर 7 डिग्री सेेल्सियस पर आ टिका। आर्द्रता का स्तर 86-29 पर रहने से नमी गलन का कारण बनी।

विज्ञापन


शीतलहरी और ठंड के प्रकोप से हड्डी के जोड़ों के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। नसों में खिंचाव के कारण बीमारों की संख्या अचानक बढ़ी है। धमनियों में सिकुड़न के कारण दिल के मरीजों की भी दिक्कत बढ़ी है। एसआरएन के फिजीशियन डॉ. आरएन पांडेय के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की जरूरत है। ओपीडी में ठंड प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं कॉडियोलॉजिस्ट डॉ. राजपाल ने बताया कि यह मौसम बीपी, शूगर और दिल के रोगियों के लिए ठीक नहीं हैं। चेस्ट पेन की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। संभावना है कि हर दिन तापमान कम होगा। ऐसे में 31 दिसंबर तक ठंड और गलन और बढ़ सकती है। वहीं, जनवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ बनने और हवा की दिशा बदलने के कारण मौसम साफ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed