फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tell the king, how the poor stove Jlenge

बादशाह बताएं, कैसे जलेंगे गरीबों के चूल्हे

Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Tell the king, how the poor stove Jlenge
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूबे के नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि  पीएम ने यह फैसला लेने से पहले इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचा कि गरीबों के घर में चूल्हे कैसे जलेंगे। आजम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयान का भी समर्थन किया। कहा कि पूंजीपतियों को तीन माह पहले ही पता चल था कि नोट बंद होंगे, इसलिए उन्होंने पहले ही अपना कालाधन सफेद कर लिया। कहा कि बादशाह सिर्फ अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों का ही फायदा देख रही है।
विज्ञापन


सरकिट हाउस में नगरीय विकास अभिकरण की योजना के तहत ई-रिक्शा बांटने आए आजम ने गुजरात दंगे, मुजफ्फरनगर दंगे और दादरी में हुई घटनाओं का जिक्र किया। गंगा सफाई अभियान पर भी उन्होंने तंज कसे। आजम ने सभी धर्मों का सम्मान करने की भी वकालत की। भाजपा नेता सुनील बलियान द्वारा दिए गए बयान कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद आजम को प्रदेश की सभी जेल में रखा जाएगा पर उन्होंने कहा कि अगर कोई भला आदमी होगा तो भली बात करेगा। अगर अपराधी होगा तो वह जेल की ही बात करेगा। इसके पूर्व सर्किट हाउस आने पर सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, केके श्रीवास्तव आदि ने आजम खां का स्वागत किया।
विज्ञापन


सरकिट हाउस में आजम खां ने शनिवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण के तहत इलाहाबाद, प्रतापगढ़, मिर्जापुर के चयनित लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित किया। उन्होंने नगर निगम, जल निगम, सीएंडडीएस तथा डूडा द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डीएम संजय कुमार की मौजूदगी में आजम ने कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के अंतर्गत अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र दिया। आजम ने बताया कि ई-रिक्शे के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रशिक्षण, रजिस्ट्रेशन पेपर, परमिट तथा एक साल की बैटरी की वारंटी आदि भी लाभार्थियों को नि:शुल्क दी गई है। इस दौरान विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने आजम को अनावासीय गृहकर पुरानी पद्धति के अनुसार संशोधित होने तक हाउस टैक्स जमा कराने का आदेश करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed