फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teerth Purohit will be back at their ex place in mela area

सम्मानजनक तरीके से अपने स्थान पर फिर बैठेंगे तीर्थपुरोहित

Mon, 25 Nov 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teerth Purohit will be back at their ex place in mela area
Teerth Purohit will be back at their ex place in mela area - फोटो : CITY DESK
तीर्थपुरोहितों से मुलाकात में सांसद केशरीदेवी ने दिलाया भरोसा
विज्ञापन

लेटे हनुमान के दर्शन के बाद बोलीं, रक्षामंत्री से उठाएंगे मुद्दा
प्रयागराज। सांसद केशरीदेवी पटेल रविवार को एक बार फिर संगम क्षेत्र में तीर्थपुरोहितों के तख्त को देखने पहुंची। उन्होंने तीर्थपुरोहितों की समस्या के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही मौके पर मौजूद यात्रियों से भी बातचीत की। तीर्थपुरोहितों की ओर से उनके स्वागत, सम्मान के बाद प्रयागवाल सभा के महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने उनसे तीर्थपुरोहितों को उनके स्थान पर दोबारा सम्मानजनक तरीके से स्थापित कराने, रक्षा मंत्री के सामने मुद्दे को रखने और प्राचीन किला घाट से नागवासुकि मंदिर तक पक्के घाट का निर्माण कराने की मांग भी की।
सांसद ने तीर्थपुरोहितों को आश्वस्त किया कि उन्हें उनके स्थान पर दोबारा सम्मानजनक तरीके से स्थापित कराया जाएगा। स्वागत करने वालों में अजय पांडेय, श्याम जी मिश्र, गोपाल मिश्र, मधु चहका, श्रवण शर्मा, राजेश तिवारी, संतोष भारद्वाज, अमित वैद्य, लाल शोकहा, अमित पांडेय, आशुतोष पालीवाल, अनुज तिवारी, दिनकर पांडेय, दिनेश पांडेय, गौरव पांडेय, राजेश पाठक, राजेश तिवारी पप्पू, अमरनाथ तिवारी, विजय मिश्र गुड्डू बाबू अरुण कुमार सोनकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा ‘मधु जी’ के आचार्यत्व में लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन-पूजन करने के बाद सांसद केशरीदेवी पटेल ने महंत नरेंद्र गिरि का आशीर्वाद लिया। सांसद केशरीदेवी ने कहा, तीर्थपुरोहितों के मुद्दे को रक्षामंत्री के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा जाएगा। जरुरत पड़ने पर प्रधानमंत्री से भी मिलने का प्रयास किया जाएगा। बातचीत में डा.प्रकाश चंद्र मिश्र, श्रवण कुमार शर्मा, अमित राज वैद्य, माधवानंद शर्मा, पवन पाण्डेय, उदय चंद्र मिश्र, राहुल तिवारी, चंदन तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed