फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teerth Purohit got hell on the ground in sector three

सेक्टर तीन में तीर्थ पुरोहित को मिली जमीन पर निकला नरकंकाल

Tue, 14 Jan 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teerth Purohit got hell on the ground in sector three
Teerth Purohit got hell on the ground in sector three
तीर्थ पुरोहित को आवंटित जमीन से निकले नर कंकाल
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित ने शव दफनाने वाली जगह पर शिविर बसाने का मेला प्रशासन पर लगाया आरोप
प्रयागराज। माघ मेला में एक तीर्थ पुरोहित को आवंटित भूमि के समतलीकरण के दौरान तीन नर कंकाल मिलने से जमकर शोर-शराबा हुआ। कंकाल निकलने के बाद मजदूर काम छोड़ कर चले गए। प्रयागवाल सभा के पदाधिकारियों ने शव दफनाने की जगह पर भूमि आवंटित करने का आरोप मेला प्रशासन पर लगाया है।
सोमवार को तीर्थ पुरोहित वीरेंद्र कुमार तिवारी को सेक्टर तीन प्राचीन गंगा थाने के पीछे आवंटित जमीन में तीन नर कंकाल निकल गए। इसके बाद शिविर लगाने गए मजदूर काम छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे तीर्थ पुरोहित वीरेंद्र और प्रयागवाल संस्था के अमित आलोक पांडेय हां पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों को शव दफनाने की जगह पर जमीन दी है।
विज्ञापन

अन्य संस्थाओं को भी यहां पर जमीन दी गई है। सुविधाओं के नाम पर सेक्टर तीन में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जल्द ही प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों को दूसरी जगह जमीन नहीं दी तो आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि मेला में बिजली, पानी, सड़क सुविधाओं का विकास अभी पूरी तरह नहीं हो सका है। अभी आवंटित भूमि में नरकंकाल मिलने से और परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed