{"_id":"69f10d50cabbc8ac2b0a0347","slug":"teenager-tied-to-tree-and-beaten-for-plucking-jackfruit-video-goes-viral-allahabad-news-c-254-1-sald1001-106784-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कटहल तोड़ने पर किशोर को पेड़ में बांधकर पीटा, वाीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कटहल तोड़ने पर किशोर को पेड़ में बांधकर पीटा, वाीडियो वायरल
Wed, 29 Apr 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव में सोमवार को कटहल तोड़ने के विवाद में किशोर को पेड़ में बांधकर पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपियों ने लाठी-डंडा लेकर किशोर के घर में घुस गए और मारपीट व तोड़फोड़ की। मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव की रहने वाली अमरावती बिंद का 14 वर्षीय नाती कौशल बिंद पुत्र रोहित बिंद सोमवार को घर से बकरी चराने के लिए निकला था। तेज धूप होने के कारण वह रास्ते में ही एक कटहल के पेड़ के नीचे बैठ गया। वहां पहले से कुछ कटहल गिरे थे। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और किशोर पर कटहल तोड़ने का आरोप लगाते हुए पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई कर दी।
इसकी जानकारी दादी अमरावती को हुई तो वह मौके पर पहुंची। किसी तरह उन्होंने नाती को आरोपियों से छुड़ाया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग घर पर चढ़ गए और मारपीट करने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ की। बाद में आरोपियों के खिलाफ झूंसी पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।