फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teenager Self imposed fire after distressed flirting in Kaushambi, FIR against accused youth

कौशांंबी: छेड़खानी से तंग किशोरी ने आग लगाकर दी जान, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 28 Feb 2019 10:01 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Feb 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
teenager Self imposed fire after distressed flirting in Kaushambi, FIR against accused youth
- फोटो : डेमो

छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने बुधवार की रात आग लगाकर जान दे दी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल ले गए। जहां, उसने अंतिम सांस ली। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और खुदकुशी के लिए विवश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का घर दो हिस्से में है। एक हिस्से में परिवार रहता है जबकि दूसरे में रसोई व गोशाला है। बुधवार की रात किशोरी रसोई की तरफ गई थी। इसके कुछ देर बाद उसके चीखने की आवाज आने लगी। परिवार के लोग भाग कर मौके पर गए तो वहां किशोरी आग का गोला बनी थी। किसी तरह घरवालों ने आग पर काबू पाया। किशोरी को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी से पुलिस महकमें में हड़कंप है। किशोरी के पिता का कहना है कि गांव का एक दबंग काफी दिनों से उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। युवक के घरवालों को इसका उलाहना भी दिया गया। इसके बाद भी युवक अपनी हरकत से नहीं बाज आ रहा था। परिजनों के मुताबिक छेड़खानी के तंग आकर ही किशोरी ने आग लगाकर जान दी है। घटना की जानकारी पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिराथू रामवीर सिंह और इंस्पेक्टर कोखराज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के बाबत पता चला कि छेड़खानी करने वाले युवक ने उसके साथ रेप भी किया था। इससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद से युवक की हरकत और बढ़ गई थी। युवक की मां भी किशोरी को खुद की बहू बताकर ताने मारा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने की लगाती रही गुहार
खुद को जिंदा जलाने वाली किशोरी बुरी तरह झुलसने के बाद कराह रही थी। ग्रामीणों की मानें तो वह टूटी-फूटी आवाज में खुद को बचाने के लिए गुहार लगा रही थी। किशोरी कुछ बताना भी चाह रही थी लेकिन ज्यादा झुलसी होने की वजह से उसे सबसे पहले अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed