फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager injured in the neck after getting caught in banned kite string

Prayagraj News: प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आया किशोर, गर्दन जख्मी

Mon, 21 Sep 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 21 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured in the neck after getting caught in banned kite string
सहसों मांझे से घायल अंशु पटेल की फोटो।
सरायइनायत के कसेरूआ कला गांव निवासी अंशु पटेल (16) पुत्र शिव कुमार पटेल रविवार दोपहर प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आ गया। इससे उसके गर्दन से खून बहने लगा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शहर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अंशु रविवार को अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी काम से रहीमापुर गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से अपने साथी के साथ घर वापस लौट रहा था। झूंसी के इसीपुर मालवा के पास अचानक प्रतिबंधित मांझा अंशु के गले में फंस गया। इससे उसके गर्दन से खून बहने लगा।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अंशु को अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद शहर के अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed