फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager hanged himself in suspicious condition

संदिग्ध हालत में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 12 Dec 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager hanged himself in suspicious condition
फाइल फोटो- रिंकी। - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस में गई मां घर लौटने पर उसका शव फंदे से लटकते देखकर सन्न रह गई। खबर पाकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। किशोरी के परिजनों ने उसके प्रेमी समेत घरवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रघुवर रामगंज निवासी रिंकी पटेल (15) पुत्री राजेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां राजी देवी गांव में आई बरात में शामिल होने गई थी। लौटने पर बेटी की खोजबीन शुरू की तो कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

इस पर उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ आशुतोष त्रिपाठी और सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक लड़के से उसकी बातचीत होती थी। उसके परिजनों ने लड़की को फांसी लगाने के लिए उकसाया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed