फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenage girl in Kaushambi said her parents sold her for Rs Five lakh

सगी बेटी का किया पांच लाख में सौदा: किशोरी बोली- युवक ने खरीदकर दो दिन किया दुष्कर्म... मैं चंगुल से निकल आई

Tue, 15 Apr 2025 02:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मंझनपुर (कौशाम्बी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंझनपुर (कौशाम्बी) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Apr 2025 02:53 PM IST
सार

करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अपनी बुआ के साथ आई थी। उसकी तहरीर पर माता-पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Teenage girl in Kaushambi said her parents sold her for Rs Five lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के करारी इलाके की एक किशोरी ने अपने माता-पिता पर बिचौलिए की मदद से उसे पांच लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। कहा कि एटा निवासी युवक ने खरीदने के बाद दो दिन तक उसके संग दुष्कर्म किया है। मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ मंझनपुर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि गांव बिहरोजपुर निवासी कमलेश पासी उसके घर आता था। कई बार वह एटा जिले के राजा कोतवाली के नगला रामपुर गांव निवासी कर्मवीर यादव को भी साथ लेकर आता था। 14 मार्च 2025 को भी दोनों घर आए। शाम को माता-पिता ने उन्हें खाना खिलाया। उस दिन नींद व चक्कर आने पर जल्दी सो गई। दूसरे दिन आंख खुली तो खुद को एटा में कर्मवीर यादव के घर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के मुताबिक, पूछने पर कर्मवीर ने बताया कि पांच लाख रुपये में उसके माता-पिता से उसे खरीद कर लाया है। 16 मार्च की रात किशोरी मौका पाकर वहां से भाग कर घर आई तो परिजनों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह मंझनपुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी बुआ के घर पर रुकी है। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अपनी बुआ के साथ आई थी। उसकी तहरीर पर माता-पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी संग रंगरलियां मना रहा था यूट्यूबर प्रेमी... मार डाला पति, शव के साथ किया ये सलूक

विज्ञापन

मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शिवांक सिंह, सीओ सिटी

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- UP: सास को भगा ले जाने वाले दामाद का बहनोई निशाने पर... इसलिए उस पर गहराया शक; दोनों परिवार ने जताई ये ख्वाहिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed