फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Technocrats converting air traffic control to new direction

एयर ट्रैफिक कंट्रोल को नई दिशा देने को जुटे टेक्नोक्रेटस

Sun, 02 Apr 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Technocrats converting air traffic control to new direction
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर बम्हरौली स्थित नागर विमानन प्रशिक्षण केेंद्र में 36 घंटे का महामंथन ‘हैकाथान-17’ शनिवार की सुबह शुरू हो गया। इस महामंथन में देशभर से आई 54 टीमों के 375 टेक्नोक्रेटस ने उड़ान के वक्त आने वाली समस्याओं के जवाब ढूंढने के लिए सुबह से ही जुट गए। इन 54 टीमों के प्रतिभागियों की मेहनत का निचोड़ रविवार को सामने आएगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी रविवार को पुरस्कृत भी किए जाएंगे। पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: एक लाख, 75 हजार एवं 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं आने वाले समय में टेक्नोक्रेटस के महत्वपूर्ण सुझावों को एयर ट्रैफिक कंट्रोल की बेहतरी के लिए अमल में भी लाया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप मुहिम के तहत पिछले साल 29 मंत्रालयों एवं विभागों ने एक साथ आकर 598 समस्याएं 30 लाख तकनीकी छात्र-छात्राओं के समक्ष रखीं। चरणबद्ध तरीकों से देश के अलग-अलग स्थानों पर हुए कंपटीशन के बाद दस हजार तकनीकी छात्र-छात्राएं अंतिम रूप से क्वालिफाई हुए। अब सभी 29 मंत्रालयों एवं विभागों की ओर से 36 घंटे का फिनाले देश के तमाम शहरों में किया गया। इसमें सिविल एविएशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान इलाहाबाद स्थित एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया में स्क्रूटनी के बाद पहुंचे 54 टीमों के 375 भावी इंजीनियरों के जिम्मे रहा। सुबह 7.30 बजे दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावडे़कर ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने दिल्ली से देश के 29 स्थानों में हो रहे इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे टेकभनोक्रेट्स को संबोधित भी किया।
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद 36 घंटे के फिनाले में सभी टेक्नोक्रेटस जुट गए। प्रशिक्षण कॉलेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केशव शर्मा, एजीएम नीरज श्रीवास्तव आदि ने इस महामंथन में शिरकत करने वाले प्रतिभागियों का स्वागत किया। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया कि हर एक संस्था की टीम में कुल आठ-आठ सदस्य हैं। इसमेें शामिल टीमों के नाम अल्फा स्क्वायड, एपलीकेटर्स, कुली, क्रॉफ्टी, ईएमएस आदि रहा। इन टीमों ने पूछे गए तमाम सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी तमाम समस्याओं को उनके सामने रखा जाएगा। 36 घंटे तक ये सभी टेक्नोक्रेट्स इन समस्याओं का समाधान खोज अपना प्रस्तुतिकरण निर्णायक मंडल के सामने पेश करेेंगे। 36 घंटे का फिनाले रविवार की रात 8.40 बजे संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed