फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers of the state's council schools will work from home till May 20

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के शिक्षक 20 मई तक घर से करेंगे काम

Thu, 29 Apr 2021 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Apr 2021 08:26 PM IST
सार

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है वर्क फ्राम होम की अवधि में परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक जिला प्रशासन को प्रशासकीय कार्यो में मदद करते रहेंगे।

विज्ञापन
Teachers of the state's council schools will work from home till May 20
टीचर - फोटो : file

विस्तार

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को 20 मई तक घर से काम (वर्क फ्राम होम) का आदेश दिया है। सचिव ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह आदेश प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों में लागू होगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने और अब तक प्रदेश में सात सौ शिक्षकों के कोरोना संक्रमण के चलते निधन के बाद 30 अप्रैल तक के वर्क फ्राम होम के आदेश को आगे बढ़ाते हुए 20 मई वर्तमान शैक्षिक सत्र के अंतिम दिन तक घर से काम करने की अनुमति दी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है वर्क फ्राम होम की अवधि में परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक जिला प्रशासन को प्रशासकीय कार्यो में मदद करते रहेंगे। प्रशासकीय कार्य में शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed