फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers' Day program manipulating the students , resembled panic

शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़, मची खलबली

Sat, 05 Sep 2015 02:54 AM IST
शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़, मची खलबली
शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़, मची खलबली Updated Sat, 05 Sep 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
झूंसी/हनुमानगंज (ब्यूरो)। सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव में शुक्रवार को एक इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर बवाल खड़ा हो गया। छेड़छाड़ कर रहे युवक को शिक्षकों ने रोकने की कोशिश की तो वह अपने साथियों को लेकर वहां पहुंच गया। उनमें से एक ने तमंचा लहराकर स्कूल परिसर में दहशत फैलाने की भी कोशिश की। हालांकि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना से विद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव स्थित महर्षि दुर्वासा इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन चल रहा था। इसमें विद्यालय की छात्राओं को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करना था। छात्राएं स्कूल के एक कमरे में अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रही थी। तभी कॉलेज के ही कुछ अराजकतत्व वहां पहुंचे तथा छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि छात्राओं ने विरोध किया तो वे और मनबढ़ हो गए। इस पर डरी छात्राओं ने प्रधानाचार्य लवकुश सिंह से मिलकर पूरी बात बताई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने तत्काल कदम उठाते हुए शिक्षकों को मौके पर भेजा। शिक्षकों के पहुंचने पर छेड़छाड़ कर रहा युवक वहां से भाग गया लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ दोबारा विद्यालय पहुंच गया। उनमें से एक युवक ने हाथ में तमंचा भी लिया था। तमंचा लहराकर उसने शिक्षकों को जान से मारने की भी धमकी दी। किसी तरह शिक्षकों ने उपद्रवियों को वहां से हटाया। युवकों की करतूत से विद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। प्रधानाचार्य लवकुश सिंह ने बताया कि सोमवार को विद्यालय खुलने पर अनुशासन समिति की बैठक में आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed