Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers and principals should not come to office during school hours

Prayagraj News: विद्यालय अवधि में कार्यालय न आएं शिक्षक और प्रधानाचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers and principals should not come to office during school hours
विभागीय योजनाओं के कार्यान्वयन और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शनिवार को जीआईसी में डीआईओएस पीएन सिंह ने सभी एडेड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालय अवधि में वह और शिक्षक कार्यालय में न आएं। वह नियमित शिक्षण कार्य कराएं। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षण सत्र अप्रैल से शुरू हो गया था। पढ़ाई के लिए कैलेंडर भी जारी किया गया था। उसी के अनुसार पढ़ाई करवाना है, जिससे निर्धारित अवधि में पाठ्यक्रम पूरा हो जाए। उस कैलेंडर के अनुसार कई विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हो रही है। कई विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आई है, इससे छात्र संख्या में भी कमी आई है। छात्र संख्या में कमी पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की लापरवाही से छात्र संख्या में कमी आई।
विज्ञापन

कई शिक्षकों की शिकायतें आई हैं कि वह नियमित विद्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं। प्रधानाचार्य भी नदारत रहते हैं। इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि छात्र संख्या कम हुई तो विद्यालयों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और उसका पालन करने का निर्देश दिया। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत हो रहे कार्याें की जानकारी ली। कहा कि शिक्षकों को शैक्षिक पंचाग के अनुसार पढ़ाई करानी है। शिक्षक डायरी को अपडेट करना है। इंस्पायर अवार्ड योजना में बालिकाओं का आवेदन करवाना है। कहा कि कमजोर बच्चों को चिह्नित करके उपचारात्मक शिक्षा प्रदान की जाए। डायट में शिक्षकों की ट्रेनिंग हो रही है। उसमें शिक्षकों को जरूर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed