{"_id":"6134d11f0f7b5d1926400f22","slug":"teacher-who-went-to-bathe-in-sangam-with-nephew-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे संग संगम स्नान करने गए शिक्षक की डूबने से मौत, दिन भर खोजबीन पर नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे संग संगम स्नान करने गए शिक्षक की डूबने से मौत, दिन भर खोजबीन पर नहीं मिला शव
Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
सार
दिव्यांग पवन कुमार पुत्र प्रेमचंद मूलत: गोंडा स्थित सिविल लाइंस के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बहादुरपुर ब्लॉक के मानिकपुर पनिका गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : शिक्षक के गंगा में डूबने के बाद खोजबीन कराती पुलिस।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज में रविवार सुबह स्नान करते वक्त प्राइमरी स्कूल के अध्यापक पवन कुमार गुप्ता(32) गंगा में डूब गए। वह बहादुरपुर ब्लॉक में तैनात थे। दिनभर तलाश चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर शाम को तलाश बंद कर दी गई।
दिव्यांग पवन कुमार पुत्र प्रेमचंद मूलत: गोंडा स्थित सिविल लाइंस के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बहादुरपुर ब्लॉक के मानिकपुर पनिका गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में थी। वह झूंसी के त्रिवेणीपुरम में किराये के कमरे में परिवार समेत रहते थे। रविवार सुबह आठ बजे के करीब वह बेटे और भतीजे के साथ गंगा स्नान के लिए संगम पहुंचे। नहाते वक्त तेज बहाव के चलते वह बीच में पहुंच गए और गहराई में जाकर डूबने लगे।
बेटे और भतीजे ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की नजर पड़ी। हालांकि जब तक उन्हें बचाया जाता, वह नदी में डूब गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को नदी में उतारा। हालांकि दिन भर तलाश चलने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। घाट पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में उतरकर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दारागंज इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि सोमवार सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।