फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher who went to bathe in Sangam with nephew died due to drowning

भतीजे संग संगम स्नान करने गए शिक्षक की डूबने से मौत, दिन भर खोजबीन पर नहीं मिला शव

Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
सार

दिव्यांग पवन कुमार पुत्र प्रेमचंद मूलत: गोंडा स्थित सिविल लाइंस के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बहादुरपुर ब्लॉक के मानिकपुर पनिका गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में थी।

विज्ञापन
Teacher who went to bathe in Sangam with nephew died due to drowning
Prayagraj News : शिक्षक के गंगा में डूबने के बाद खोजबीन कराती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

दारागंज में रविवार सुबह स्नान करते वक्त प्राइमरी स्कूल के अध्यापक पवन कुमार गुप्ता(32) गंगा में डूब गए। वह बहादुरपुर ब्लॉक में तैनात थे। दिनभर तलाश चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर शाम को तलाश बंद कर दी गई।  
विज्ञापन


दिव्यांग पवन कुमार पुत्र प्रेमचंद मूलत: गोंडा स्थित सिविल लाइंस के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बहादुरपुर ब्लॉक के मानिकपुर पनिका गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में थी। वह झूंसी के त्रिवेणीपुरम में किराये के कमरे में परिवार समेत रहते थे। रविवार सुबह आठ बजे के करीब वह बेटे और भतीजे के साथ गंगा स्नान के लिए संगम पहुंचे। नहाते वक्त तेज बहाव के चलते वह बीच में पहुंच गए और गहराई में जाकर डूबने लगे।
विज्ञापन


बेटे और भतीजे ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की नजर पड़ी। हालांकि जब तक उन्हें बचाया जाता, वह नदी में डूब गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को नदी में उतारा। हालांकि दिन भर तलाश चलने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। घाट पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में उतरकर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दारागंज इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि  सोमवार सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed