फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher was beaten up for entering a house and molesting a girl; a panchayat was held at the police station

Prayagraj : घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने पर शिक्षामित्र की पिटाई, थाने में दिन पर चली पंचायत

Wed, 11 Mar 2026 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Mar 2026 12:39 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से मंगलवार को घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे एक शिक्षामित्र को युवती के परिजनों ने दबोच लिया और उसे बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
teacher was beaten up for entering a house and molesting a girl; a panchayat was held at the police station
बंधक बनाकर पीटने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से मंगलवार को घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे एक शिक्षामित्र को युवती के परिजनों ने दबोच लिया और उसे बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थाने पर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया है।

विज्ञापन


उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव का शिक्षामित्र बगल के गांव में मंगलवार को दोपहर अपने से आधी उम्र की एक युवती से घर में घुसकर जबरन छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने शिक्षा मित्र को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि आरोपी शिक्षामित्र छेड़खानी से इंकार कर चुनावी रंजिश में पिटाई करने का आरोप युवती के परिजनों पर लगा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी शिक्षामित्र का रस्सी से हाथ पैर बंधा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नही करती है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed