फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher strike allahabad

साथी की मौत से शिक्षकों में आक्रोश, निकाला कैंडल मार्च

Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
teacher strike allahabad
other
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों पर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज में रामाशीष सिंह की मौत पर शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है। शिक्षक संगठनों ने सरकार की अध्यापक विरोधी नीति की निंदा करते हुए मृतक शिक्षक के परिजनों को नौकरी के साथ 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। दोषी पुलिस कर्मियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ पुरानी पेंशन की बहाली की भी मांग की है। शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। कहा है कि यही मृतक शिक्षक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने लाठीचार्ज की निंदा की है। शिक्षकों ने बालसन चौराहे से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक शांति मार्च निकाला। ऑल टीचर इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरिप्रकाश यादव ने भी शिक्षक की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

वहीं इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान विधायक सुरेश त्रिपाठी ने भी घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जुटे शिक्षकों को अपने संबोधन में कहा कि सरकार पहले घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुरानी पेंशन की मांग दोहराई। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. शैलेश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग किसी भी दमन पूर्ण कार्रवाई से खत्म नहीं होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में लवकुश इंटर कॉलेज में शोक सभा हुई, इसमें संघ ने पुरानी पेंशन की मांग दोहराई। शोक सभा में महेश चंद्र यादव, मनोज सिंह ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ देने की मांग की है। वहीं गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस वर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने भी लाठीचार्ज की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed