फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher residence will be constructed in SRN campus

Prayagraj News: एसआरएन परिसर में पीजी हॉस्टल व एमएलएन में होगा टीचर आवास का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Teacher residence will be constructed in SRN campus
मोती लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटों के लिए सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए स्वरूप रानी नेहरु चिकित्सालय परिसर में 336 कमरे का पीजी हॉस्टल और मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में टीचरों के लिए 24 कमरे की चार तल की इमारत तैयार होने जा रही है। भारत सरकार व राज्य सरकार की तरफ से सितंबर 2023 में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी। इसके बाद पीजी हॉस्टल बनाने के लिए एसआरएन परिसर में नवनिर्मित चिल्ड्रेन अस्पताल के पास की जगह को चिन्हित किया गया है। वहीं एमएलएन मेडिकल कॉलेज में पीछे की तरफ टीचर आवास के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार किया है। इसे राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भारत सरकार व राज्य सरकार की तरफ से कुल 60 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें 60 फीसदी केंद्र सरकार व 40 फीसदी बजट राज्य सरकार की तरफ से जारी किया गया। बजट के आधार पर 46 करोड रुपये में निर्माण कार्य व 14 करोड रुपये का उपकरण लगाया जाएगा। हॉस्टल व टीचर आवास बनाने के लिए परिसर में अवैध रूप से कब्जा जमाकर बैठे लोगों को हटाया जाएगा। इस सुविधा के मिलने से पीजी के छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed