फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment in colleges soon will grow

कालेजों में शिक्षक भर्ती जल्द, होगा विकास

Mon, 20 Jun 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment in colleges soon will grow
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका - फोटो : pti
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के संघटक कालेजों में शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। गवर्निंग बॉडी के गठन से संबंधित संशोधन को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। इसका पत्र भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय से विश्वविद्यालय को मिल गया है। इसके बाद अगले महीने से कालेजों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए कुलपति की ओर से कालेजों को पत्र भी लिखा जा चुका है। इतना ही नहीं कालेजों के ढांचागत विकास का अवरोध भी दूर हो गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 14 जुलाई 2005 को केंद्रीय दर्जा मिला था। इसके साथ 11 संघटक कालेज जोड़े गए थे लेकिन कालेजों में गवर्निंग बॉडी के गठन को लेकर विवाद रहा। कालेज प्रबंधन पुरानी सोसाइटी को मंजूरी दिए जाने की मांग कर रहा था। इसके अलावा कालेजों की संपत्ति, शिक्षकों की भर्ती की नियमावली आदि को लेकर भी ऑर्डिनेंस में संशोधन होना था। इन विवादों तथा गवर्निंग बॉडी का गठन नहीं होने की वजह से कालेजों में शिक्षकों-कर्मचारियों की भर्ती, प्रमोशन के साथ ढांचागत विकास भी अवरुद्ध हो गया था। केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद से कालेजों को प्लान के अंतर्गत पैसा भी नहीं मिला। कई बार तो इस मद में आई राशि वापस हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, अब यह बाधा दूर हो गई है। विश्वविद्यालय के ऑर्डिनेंस में इस संबंध में होने वाले संशोधनों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला ने बताया कि मंत्रालय से इसका पत्र मिल गया है। कालेजों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। संघटक कालेज शिक्षक संघ (ऑक्टा) के अध्यक्ष डॉ.सुनील कांत मिश्रा का कहना है कि गवर्निंग बॉडी का गठन नहीं होने की वजह से सबकुछ ठप था। केंद्रीय दर्जा मिलने का कालेजों को अभी तक कोई लाभ नहीं मिला, लेकिन अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद शिक्षकों की नियुक्ति के अलावा कालेजों का ढांचागत विकास भी हो सकेगा। कालेज के शिक्षक भी प्रोजेक्ट ला सकेंगे। उधर, राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कई कालेजों में शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। बड़ी अड़चन नहीं आई तो अगले महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नियुक्ति यूजीसी की नियमावली के अनुसार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed