फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher Recruitment: Forms are not being filled due to change in mobile number

Shikshak Bharti : मोबाइल नंबर बदलने से नहीं भर पा रहे फार्म, शिक्षा निदेशालय पहुंचीं 600 शिकायतें

Fri, 28 Nov 2025 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 05:28 PM IST
सार

चार साल के लंबे इंतजार के बाद अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तो शुरू हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर बदलने वे फार्म नहीं भर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Teacher Recruitment: Forms are not being filled due to change in mobile number
शिक्षक भर्ती। - फोटो : चैटजीपीटी।

विस्तार

चार साल के लंबे इंतजार के बाद अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तो शुरू हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर बदलने वे फार्म नहीं भर पा रहे हैं। भर्ती पोर्टल पर 24 नवंबर से फार्म भरना शुरू हुआ है। अब तक 500 से 600 शिकायतें निदेशालय को प्राप्त हो चुकी हैं। हजारों उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर बदल चुके हैं, जबकि पोर्टल पर लॉगइन और आवेदन के लिए पुराने नंबर पर आने वाली ओटीपी अनिवार्य है। ओटीपी न मिलने के कारण अभ्यर्थी आवेदन आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा सितंबर 2022 में जारी संशोधित परिणाम की कॉपी कुछ अभ्यर्थियों के पास नहीं है, उनका रिजल्ट खो चुका है। निवास प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों से संबंधित दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। इन समस्याओं के कारण प्रतिदिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


समस्याओं से घबराएं नहीं, समाधान की व्यवस्था है: अपर शिक्षा निदेशक

अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता प्रसाद पाल ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी समस्या को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। ई-मेल से प्राप्त शिकायतों के अंकन के लिए प्रधान सहायक शशिकांत यादव एवं रामजीत वर्मा, दूरभाष से प्राप्त शिकायतों के लिए प्रधान सहायक श्यामजी यादव एवं सुप्रिया को लगाया गया है। अभ्यर्थी फोन या ई-मेल के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी यहां करें संपर्क

ई-मेल: juniorhighschoolaidedbharti21@gmail.com
दूरभाष: 0532-2622086

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना प्रार्थना पत्र एवं प्रमाण / साक्ष्य ई-मेल के साथ अवश्य भेजें, ताकि समस्या का समाधान शीघ्र हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed