फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment aspirants to write a letter in blood to the Chief Minister; will demand recruitment based

Prayagraj:मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखेंगे शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, पुरानी नियमावली से भर्ती की करेंगे मांग

Wed, 24 Jun 2026 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 02:23 PM IST
सार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23,775 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन
Teacher recruitment aspirants to write a letter in blood to the Chief Minister; will demand recruitment based
युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन करते टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23,775 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। छात्रों ने कहा कि अभी तक सरकार ने पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने का निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में अभ्यर्थी मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन


युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। 15 जून को दिए गए ज्ञापन को समय से शासन तक न भेजना लाखों युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। अगर मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन


युवा मंच की संगीता पाल, एलके. चौधरी, सुशोभित चौरसिया, अखिलेश वर्मा एवं केडी वर्मा ने कहा कि सरकार को छात्रों की जायज मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रभाकर सिंह परिहार, अशोक कुमार पटेल, कुमार कौशल, शीतला प्रसाद ओझा, रिंकी चौहान, रीता केशरवानी, ममता पटेल, अनी यादव, आरती सिंह, कपिल देव वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed