फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment advertising changed after controversy

विवाद के बाद बदला शिक्षक भर्ती का विज्ञापन

Wed, 03 Feb 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment advertising changed after controversy

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन में संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद नोटिफिकेशन मंगलवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फिर से ऑनलाइन कर दिया गया। नए विज्ञापन में पदों की संख्या 293 के बजाय 290 रह गई है। इसके अलावा कई विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए लगाई गई विशेषज्ञता की शर्त भी वापस ले ली गई है। हालांकि विश्वविद्यालय के अफसरों का कहना है कि  नोटिफिकेशन मेें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस तरह से नोटिफिकेशन में संशोधन तथा विरोधी बयानों की वजह से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले स्टेप पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा इन संशोधनों के बावजूद कई तरह की अनियमितता की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के 293 पदों के लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन सोमवार को उसे अचानक हटा लिया गया। मंगलवार को विज्ञापन वेबसाइट पर फिर डाउनलोड हो गया। पूर्व के विज्ञापन में पर्यावरण में असिस्टेंट प्रोफेसर के चार पद थे, लेकिन संशोधन के बाद पद की संख्या एक ही रह गई। इन पदों पर पूर्व में ही भर्ती हो चुकी है। 

विज्ञापन

पूर्व के विज्ञापन में कई विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अलग-अलग क्षेत्र में विशेषज्ञता की मांग की गई थी, जबकि , नियमानुसार सामान्य पदों के लिए इस तरह की विशेषज्ञता की बाध्यता या वरीयता देने का प्रावधान नहीं है। इस बाबत विरोध के बाद यह बाध्यता हटा ली गई है। हालांकि इन संशोधनों के बाद भी विज्ञापन में खामियां होने की बात कही जा रही है। इनके विपरीत पीआरओ डॉ.केएन उत्तम का कहना है कि विज्ञापन में कोई संशोधन नहीं किया गया है। प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ था। इसलिए एक दिन के लिए नोटिफिकेशन वेबसाइट से हटा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती दो चरणों में पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय में शिक्षकों के तकरीबन 500 पद रिक्त हैं। इसके विपरीत 290 पदों के लिए ही नोटिफिकेशन हुआ है। अफसरों का कहना है कि दो चरणों में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया है। शेष पदों पर दूसरे चरण में भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed