फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher jumped into Ganga from Shastri bridge, was upset due to not getting salary

Prayagraj : पत्नी के सामने शिक्षक ने शास्त्री पुल से गंगा में लगाई छलांग, सैलरी न मिलने से थे परेशान

Fri, 16 Aug 2024 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 07:00 PM IST
सार

करुणा शंकर शुक्ला (46) झूंसी स्थित गांधी इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के अध्यापक थे। कई माह से सैलरी न मिलने के कारण परेशान चल रहे थे। शुक्रवार को वह शास्त्री पुल पर घूम रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने एकाएक गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Teacher jumped into Ganga from Shastri bridge, was upset due to not getting salary
शिक्षक के गंगा में छलांग लगाने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पत्नी के साथ स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल जा रहे शिक्षक करुणा शंकर शुक्ल ने शास्त्री पुल से गंगा में छलांग दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। शिक्षक की तलाश में गोताखोरों को गहरे पानी में उतारा गया, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका था। वहीं, पत्नी ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा, दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के रामप्रसाद का पुरवा निवासी करुणा शंकर शुक्ल (46) 20 साल से अंदावा स्थित सिटीजन हाउसिंग में परिवार संग रहते थे। वह झूंसी के पटेलनगर गांव स्थित गांधी इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता थे। पिछले कुछ महीने से वह बीमार थे। पत्नी माधवी शुक्ल का आरोप है कि पिछले दो माह का वेतन कॉलेज प्रबंधन ने रोक रखा है। इससे वह कई दिनों से अवसाद में थे। इसकी वजह से वह शराब के लती भी हो गए। इसी बीच शुक्रवार सुबह करुणा शंकर ने घर में ही हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन

शिक्षक के इस कदम से माधवी और बच्चे सहम गए। आननफानन उन्हें झूंसी के निजी अस्पताल ले गए। वहां से वह उन्हें एसआरएन में अपने एक परिचित चिकित्सक के पास लेकर टेंपो से जा रही थीं। टेंपो शास्त्री पुल पर पहुंचा तो करुणा शंकर ने सांस लेने में दिक्कत होने की बात कहकर टेंपो रुकवा लिया। पति-पत्नी दोनों उतर गए। तभी करुणा शंकर अचानक पुल की पटरी पर पहुंचे और लोहे की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। इससे पत्नी माधवी बदहवास होकर चीखने-चिल्लाने लगीं। इस पर वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए।

अपनी आंखों के सामने पति के इस कदम से वह वहीं पर चक्कर खाकर गिर पड़ीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक की तलाश में गोताखोरों को गंगा में उतारा, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चल सका। उधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी वर्मा ने बताया कि वेतन नहीं रोका गया है। काफी दिनों से शिक्षक करुणा शंकर बगैर जानकारी दिए ही अनुपस्थित रहते थे। उनका सीएल और मेडिकल लीव भी समाप्त हो गई थी। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। वहीं, शिक्षक संघ ने प्रबंंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed