फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher dies of heart attack while performing Surya Namaskar at Karjan Bridge

प्रयागराज : कर्जन ब्रिज पर सूर्य नमस्कार के समय शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 15 Mar 2023 10:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 10:50 AM IST
सार

सूर्य नमस्कार करते समय मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से एक शिक्षक की मौत हो गई। वह अपने मित्रों के साथ कर्जन ब्रिज पर योग-अभ्यास कर रहे थे। नाक-मुंह के खून आने के बाद आनन-फानन में उन्हें तेज बहादुर सप्रू अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Teacher dies of heart attack while performing Surya Namaskar at Karjan Bridge
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock

विस्तार

सूर्य नमस्कार करते समय मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से एक शिक्षक की मौत हो गई। वह अपने मित्रों के साथ कर्जन ब्रिज पर योग-अभ्यास कर रहे थे। नाक-मुंह के खून आने के बाद आनन-फानन में उन्हें तेज बहादुर सप्रू अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से एसआरएन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी तेलियरगंज में अपनी ब्यूटीशियन पत्नी डॉली के साथ रहते थे। शुगर होने के कारण वह सेहत को लेकर सजग रहते थे। रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी वह अपने मित्रों ज्ञान बहादुर और शिव बहादुर के साथ कर्जन ब्रिज पर योग करने पहुंचे। तेलियरगंज में ब्रिज के ऊपर वह योग कर रहे थे। बताते हैं कि सूर्य नमस्कार के समय अचानक उन्हें दिल का दौरा आ गया। वह अपने मित्रों के बीच योग करते समय ही लुढ़क कर गिर गए और उनके नाक से खून बहने लगा।

विज्ञापन

इसके बाद दोस्तों ने उन्हें टीबी सप्रू अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इशके बाद परिवार में कोहराम मच गया। रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed