Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher dies after falling from roof

Prayagraj News: छत से गिरने से शिक्षक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies after falling from roof
फाफामऊ। छत से गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई। मौत से शिक्षक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के पंडित का पुरवा निवासी जगत पाल गुप्ता (45) शांतिपुरम गंगा विहार कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। वे प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक में एआरपी शिक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी मिथिलेश गुप्ता भी शिक्षक हैं। रविवार की शाम को वह अपने तीन मंजिला मकान में झालर लगा रहे थे। झालर लगाते समय वे बारजे से नीचे की ओर झालर को देख रहे थे।

संतुलन बिगड़ने से वह नीचे खड़ी स्कॉर्पियो पर गिर गए। स्कॉर्पियो का शीशा उनके शरीर में धंस गया। गंभीर हालत में उन्हें सिविल लाइन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी मोहल्ले के एक व्यक्ति की प्रतापगढ़ में हुए हादसे में मौत हो गई। एक ही दिन में दो लोगों की मौत से पूरे मोहल्ले के लोग गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed