फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher Bharti: GIC got 334 teachers of English, Biology, UPPSC announced selection result

Teacher Bharti : जीआईसी को मिले अंग्रेजी, जीव विज्ञान के 334 शिक्षक, यूपीपीएससी ने घोषित किया चयन परिणाम

Fri, 01 Jul 2022 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 09:20 PM IST
सार

प्रवक्ता (पुुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज भर्ती-2020 की मुख्य परीक्षा 13 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। आयोग ने पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रवक्ता के पदों पर भर्ती की। इससे पूर्व सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होती थी।

विज्ञापन
Teacher Bharti: GIC got 334 teachers of English, Biology, UPPSC announced selection result
Assam Teacher Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों को 334 प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रवक्ता अंग्रेजी के 117 और प्रवक्ता जीव विज्ञान के 217 पदों का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयन परिणाम आयोग कार्यालय के सूचना बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन



प्रवक्ता (पुुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज भर्ती-2020 की मुख्य परीक्षा 13 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। आयोग ने पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रवक्ता के पदों पर भर्ती की। इससे पूर्व सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होती थी। इस बार आयोग ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। प्रवक्ता जीव विज्ञान के 217 चयनित अभ्यर्थियों में 90 महिला अभ्यर्थी और 127 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, प्रवक्ता अंग्रेजी के 117 चयनितों में 22 महिला एवं 95 पुरुष अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है। सभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र आदि के सत्यापन के बाद अभिलेख सही पाए जाने पर नियुक्ति के लिए संस्तुति पत्र प्रेषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक और श्रेणीवार कटऑफ अंक की सूचनाएं संस्तुति पत्र प्रेषित किए जाने के बाद आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप टेन मेरिट में शामिल अभ्यर्थी

  • अंग्रेजी (महिला वर्ग)- कैनत मुस्तकीम अंसारी, निधि त्रिपाठी, ममता, प्रशंसा शिवहरे, एकता गुप्ता, नमिता, सोनिया सैनी, पत्रिका पांडेय, साक्षी चौधरी, निकिता दुबे।
  • अंग्रेजी (पुरुष वर्ग)- निखिलेश, अनुक्रम दुबे, राहुल कुमार  दुबे, अभिषेक कुमार सिंह, प्रदीप कांत बाजपेई, आनंद त्रिपाठी, मनोज कुमार तिवारी, एखलाक अहमद, प्रणव आनंद, देवेश कुमार चतुर्वेदी।
  • जीव विज्ञान (महिला वर्ग)- प्रतिभा सिंह, नेहा चौधरी, पूजा शर्मा, वसुंधरा त्रिपाठी, शालिनी अवस्थी, गुंजन वर्मा, स्वाति सिंह, मोनी मिश्रा, प्रियंका गोस्वामी, प्रीति राजपूत।
  • जीव विज्ञान (पुरुष वर्ग)- निलय विशाल सिंह, धनंजय सिंह, अनूप कुमार सक्सेना, सिद्धार्थ वर्मा, अवनीश कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद कफील अहमद, श्याम बाबू प्रजापति, अमरीश कुमार, एच. हसन।

अभिलेख सत्यापन पांच से
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता जीव विज्ञान और अंग्रेजी के 334 पदों पर सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन पांच, छह एवं सात जुलाई को आयोजित किया जाएगा। अभिलेख सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थियों को वांछित मूल प्रमाणपत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ अभिलेख सत्यापन वाले दिन निर्धारित समय पर आयोग परिसर में स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना है। मूल प्रमाणपत्रों के अभाव में अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed