फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher arrested for raping a minor girl

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 01:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for raping a minor girl
rape - फोटो : प्रयागराज

 सिविल लाइंस स्थित नामी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक सुनील दुआ बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि उसे रोडवेज बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। घटना के बाद वह दिल्ली भाग गया था। सिविल लाइंस निवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला तब सामने आया जब उसने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बयां की थी। बताया था कि छह साल पहले ट्यूशन पढ़ाने आने वाले शिक्षक सुनील दुआ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बेटी का साथ देते हुए उसके साथ हुई ज्यादती की बात अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लोगों के साथ शेयर की। 14 अप्रैल की रात छात्रा को लेकर उसके माता-पिता सिविल लाइंस थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि आरोपी शिक्षक मीरापुर का रहने वाला है और वह कुछ दिनों तक जार्जटाउन में भी रहा। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद वह दिल्ली भाग निकला। उसकी तलाश में एक टीम दिल्ली भी भेजी गई थी। एसएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसे रोडवेज बस स्टैंड के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह भागने की फिराक में था। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने बताया कि वह कैंसर का मरीज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed