फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher accused of cutting children's hair

Prayagraj News: शिक्षक पर बच्चों के बाल काटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of cutting children's hair
बहरिया बाजार स्थित शासकीय मदरसा गुलशने अजमेर के एक शिक्षक पर दो बच्चों के बाल काटकर मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। अभिभावक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आहत बच्चे स्कूल जाने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी इरफान खान के दो बच्चे बहरिया बाजार स्थित शासकीय मदरसा गुलशने अजमेर में पढ़ते हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद अब्दुल रहमान खान कक्षा तीन और छोटा मोहम्मद अहमद रजा खान दो में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को इरफान खान ने बहरिया थाने में अध्यापक कारी मोहम्मद आयूब की शिकायत की। शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस जांच करने के लिए मदरसा पहुंची तो आरोपी शिक्षक नहीं मिले। थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा के शिक्षक द्वारा बच्चों के बाल काटे जाने की जानकारी मिली है। यह गलत है ऐसा नहीं करना चाहिए। उनको हिदायत दी जाएगी। आदत में सुधार न होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा।
- उमर नूरी, प्रधानाचार्य मदरसा गुलशने अजमेर बहरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed