फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TCS Manager Suicide Case: Relief to mother-in-law and sister-in-law in Manav Sharma suicide case

TCS Manager Suicide Case : मानव शर्मा आत्महत्या मामले में सास व साली को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत अर्जी

Wed, 21 May 2025 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 May 2025 11:55 AM IST
सार

TCS Manager Manav Sharma Suicide Case टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा आत्महत्या केस में आरोपी बनाए गए सास और साली को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों को सशर्त जमानत दे दी है। मामला आगरा का है। 24 फरवरी को मानव शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
TCS Manager Suicide Case: Relief to mother-in-law and sister-in-law in Manav Sharma suicide case
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीसीएस के चर्चित रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा आत्महत्या मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी है। जेल में बंद मानव शर्मा की सास पूनम शर्मा और साली को अदालत से राहत मिल गई है।

विज्ञापन


इन दोनों ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर कर ली। बता दें कि मानव शर्मा ने 24 फरवरी 2025 को आगरा की डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में 28 फरवरी को सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले 12 मार्च को हाईकोर्ट ने आरोपी सास, ससुर और दोनों सालियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। चारों आरोपियों ने एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed