{"_id":"af7efe88ae3d4f5bd57bcb0de0f88047","slug":"tavera-four-to-uncontrollable-thrashed-resembled-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टवेरा ने चार को रौंदा, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टवेरा ने चार को रौंदा, मची खलबली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कर्नलगंज में इंडियन प्रेस चौराहे के पास शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार टवेरा ने जमकर कहर बरपाया। एक के बाद एक तेज रफ्तार ने चार लोगों को टक्कर मारी। टक्कर के बाद चौराहे पर खलबली मच गई। चालक टवेरा छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर कर्नलगंज पुलिस पहुंची।
घायलों में वन विभाग के दरोगा अजय कुमार पटेल, रिक्शा चालक मो.शमीम के अलावा दो अन्य लोग थे। अजय और शमीम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वन विभाग के दरोगा अजय कुमार पटेल शाम को ड्यूटी से लौट रहे थे। इंडियन प्रेस चौराहे के पास पहुंचे थे कि बेकाबू टवेरा ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते से दरोगा बाइक से छिटक क र सड़क पर गिरे और लहूलुहान हो गए। इसके बाद टवेरा चालक भागा तो रिक्शा चालक मो. शमीम समेत दो अन्य को टक्कर मारते हुए भागा। लेकिन आगे जाकर चौराहे के लगे एक पत्थर से टकराने के बाद चालक टवेरा छोड़कर भाग निकला। कर्नलगंज पुलिस टवेरा को कब्जे में लेकर थाने चली गई। हादसे की सूचना पर अजय और शमीम के परिजन पहुंचे और अस्पताल ले गए। एसआई अजय कुमार की निजी अस्पताल में हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
एसआरएन चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह शुक्रवार दोपहर बाइक से एसआरएन परिसर में राउंड पर थे। पुरानी बिल्डिंग के पास साइकिल से जा रहे एक स्कूली बच्चे के बैग दरोगा की बाइक के हैंडिल में फंसा गया। जिसके चलते दरोगा की बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर पड़े। हादसे में दरोगा सर्वेश कुमार सिंह घायल हो गए। उन्हें सिपाहियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
कैंट की रहने वाली सुमित्रा राघव वकील है। उनका आरोप है कि चार युवक उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वकील की तहरीर पर कैंट पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।