फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tavera collided with DCM in Prayagraj, two dead, six injured, one serious

प्रयागराज में डीसीएम से भिड़ी टवेरा दो की मौत, छह घायल, एक गंभीर

Sat, 02 Jan 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Tavera collided with DCM in Prayagraj, two dead, six injured, one serious
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
शुक्रवार को नए वर्ष के मौके पर मनगढ़ धाम से दर्शन कर वापस घर लौट रहे टवेरा सवार युवकों की गाड़ी मंसूराबाद बाईपास पर अचानक डीसीएम से भिड़ गई।  हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस का सहयोग कर कार में फंसे सभी को बाहर निकाला। इस भीषण हादसे में टवेरा चालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से छह अन्य घायलों को इलाज एसआरएन में चल है। दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर कायस्थान की है। 
विज्ञापन


    नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूराबाद बाईपास पर फतेहपुर कायस्थान स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने शुक्रवार- शनिवार दरम्यिानी रात करीब साढ़े दस बजे कुंडा की ओर से आ रही टवेरा डीसीएम से भिड़ गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शोर सुन आसपास के लोग तत्काल पर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के बाद टवेरा में फंसे घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकाला जा सका।। मंसूराबाद चौकी के उप निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि टवेरा में चालक समेत आठ लोग सवार थे। जिनमें चालक पप्पू यादव (22)  पुत्र बाबूलाल यादव निवासी ग्राम गिरधरपुर सरांय बाजू थाना सोरांव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि अन्य घायलों में अभिषेक यादव, राहुल यादव, महेंद्र यादव, राज कुमार यादव, मिथुन यादव व दीपक यादव को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महेंद्र यादव की भी मौत हो गई।  बताया जाता है कि चालक समेत सभी युवक गिरधरपुर सरांय बाजू सोरांव के ही निवासी हैं।नए वर्ष के मौके पर सभी युवक कुंडा क्षेत्र के मनगढ़ स्थित भक्तिधाम दर्शन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे कि सड़क हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed