{"_id":"0b078d86b99fa4321b54b655a3f79911","slug":"tavera-clashed-with-truck-in-dense-fog-the-driver-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में ट्रक से भिड़ी टवेरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में ट्रक से भिड़ी टवेरा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़िहार (इलाहाबाद)। नवाबगंज इलाके में कोखराज-हंडिया फोरलेन हाइवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच आलू लदे ट्रक और टवेरा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टवेरा चालक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। ट्रक चालक भी गंभीर जख्मी हुआ है।
सरायइनायत में फतूहा गांव निवासी कुर्बान अली (40) बुधवार सुबह दो लोगों को लेकर लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट को रवाना हुआ था। उसके साथ में दोस्त शादाब भी था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे टवेरा नवाबगंज में मलाक बलऊ गांव के पास पहुंची तभी ड्राइवर कुर्बान ने गाड़ी गलत लेन पर डाल दी।
घने कोहरे के बीच सामने से आलू लादकर आ रहे ट्रक ने टवेरा से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर मलाक बलऊ गांव के लोग आ गए। पुलिस को खबर दी गई। हादसे में टवेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। ट्रक को भी हल्का नुकसान पहुंचा था। टवेरा चालक कुर्बान अली की दुर्घटना में जान चली गई। उसका साथी शादाब भी घायल हुआ। बाकी दो लोग साफ बच गए। ट्रक चालक मंगल सिंह भी जख्मी हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर टवेरा चालक कुर्बान के परिवार के लोग भी रोते-कलपते वहां पहुंच गए।